लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो पर सर्वाधिक 7,176 यात्रियों ने सवारी की

By भाषा | Published: November 11, 2020 12:40 AM2020-11-11T00:40:24+5:302020-11-11T00:40:24+5:30

Noida Metro tops 7,176 passengers after lockdown | लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो पर सर्वाधिक 7,176 यात्रियों ने सवारी की

लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो पर सर्वाधिक 7,176 यात्रियों ने सवारी की

नोएडा (उप्र), 10 नवंबर कोविड-19 लॉकडाउन के बाद सितंबर में बहाल की गयी मेट्रो सेवा के तहत सोमवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो मार्ग पर एक दिन में सर्वाधिक लोगों ने यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित के लिए सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।

एनएमआरसी ने एक बयान में बताया कि महामारी के चलते मार्च से पांच महीने तक बंद रही एक्वा लाइन पर सोमवार को 7,176 यात्रियों ने सवारी की।

माहेश्वरी के अनुसार सात सितंबर को बहाली के बाद मेट्रो सेवाओं ने यात्रियों में करीब 12 गुणा वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक्वा लाइन पर सेवाएं करीब पांच महीने बाद सात सितंबर, 2020 को आंशिक सेवाओं के साथ बहाल हुई थी। सेवाएं बहाल होने से पहले एनएमआरसी ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात सुनिश्चित की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ परिचालन के पहले दिन 600 यात्रियों ने सफर किया था। 12 सितंबर, 2020 को एनएमआरसी ने एक्वा लाइन पर पूर्ण परिचालन किया और 2148 यात्रियों ने यात्रा की थी। तब से यात्रियों की संख्या लगतार बढ़ रही है।’’

माहेश्वरी ने कहा कि इस वृद्धि की वजह यह हो सकती है कि यात्रियों को एनएमआरसी के सुरक्षा मापदंडों पर विश्वास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida Metro tops 7,176 passengers after lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे