लाइव न्यूज़ :

नोएडा : दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, बसपा, कांग्रेस ने की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:16 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में एक प्रौढ़ दलित महिला के साथ कथित तौर पर हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर विपक्षी दलों बसपा और कांग्रेस ने ना सिर्फ सरकार पर निशाना साधा है बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार सुबह हुई इस घटना के संबंध में अभी तक सिर्फ एक आरोपी देवदत्त उर्फ देबू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

55 साल की दलित महिला के साथ हुई इस घटना पर गुस्सा जताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख ने आज ट्वीट किया है, ‘‘गौतमबुद्ध नगर जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति दुखद व अति शर्मनाक है। बसपा राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से पीड़िता को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।’’

वहीं कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने आज पीड़िता के गांव पहुंचकर उसके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने दलित महिला के साथ हुई इस घटना को ‘क्रूर और बर्बर’ बताया।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, ‘‘थाना जेवर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय दलित महिला के साथ रविवार को हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी देवदत्त उर्फ देवू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता रविवार सुबह करीब 9-10 बजे कि महिला रविवार को खेत में घास काटने गई थी। तभी उसके गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।’’

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में महिला पहले जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे नोएडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी नशेडी है। उन्होंने कहा कि इसमें अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा।

पंखुड़ी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जेवर का नाम आजकल अकसर हवाईअड्डे को लेकर सुर्खियों में रहता है, लेकिन सामूहिक बलात्कार की इस घटना ने दिल्ली से सटे इस क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की झलक दिखाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए