लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद सूरजभान के बेटे की सड़क हादसे में मौत, मां अभी भी हैं मुंगेर से सांसद

By भाषा | Updated: October 27, 2018 15:14 IST

पूर्व सांसद के समर्थक और परिचित भी भारी संख्या में उनके घर पहुंचे हुए हैं। मृतक की मां वीणा देवी इस समय बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Open in App

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बिहार के पूर्व सांसद सूरजभान के बेटे की शनिवार (27 अक्टूबर) तड़के मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष कुमार सिंह शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी हुंडई क्रेटा कार से ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।

क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 168 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की सूचना पाकर शारदा विश्वविद्यालय के छात्र भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

पूर्व सांसद के समर्थक और परिचित भी भारी संख्या में वहां पहुंचे। मृतक की मां वीणा देवी इस समय बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जानकारी अनुसार मृतक आशुतोष कुमार सिंह का शव चार्टर्ड प्लेन से बिहार ले जाया जा रहा है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां