नोएडा : दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

By भाषा | Published: October 10, 2021 08:52 PM2021-10-10T20:52:35+5:302021-10-10T20:52:35+5:30

Noida: Dalit woman gang-raped, case registered | नोएडा : दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

नोएडा : दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर थाना पुलिस ने 55 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा की पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह वह खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि महिला को जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गांजा का नश करता है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Dalit woman gang-raped, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे