लाइव न्यूज़ :

कमरा नंबर 602, जिससे डरते हैं महाराष्ट्र के मंत्री, कोई नहीं है बैठने को तैयार, जानें रहस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 13:11 IST

साल 2019 में जब कृषि विभाग की जिम्मेदारी बीजेपी नेता अनिल बोंडे को दिया गया तो वह भी इसी ऑफिस पहुंचे। हालांकि अनिल बोंडे के जिम्मेदारी संभालने तक इस ऑफिस को लेकर अफवाहें उड़ने लगी थी लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जो पहले इसी ऑफिस में काम कर चुके हैं।डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्होंने भी इस ऑफिस में काम करने से मना कर दिया।

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उद्धव सरकार में मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब उनको विभाग बांटने की तैयारी है। इसी के साथ ही राज्य मंत्रालय के परिसर में सभी को ऑफिस देने का काम भी शुरू है। मंत्रालय की ही छठी मंजिल पर एक ऐसा केबिन भी है, जिसे कोई भी अपना ऑफिस बनाने को तैयार नहीं है। इस केबिन के बारे में कहा जाता है कि यहां बैठने वाला कोई भी शख्स अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है..

मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल के आधिकारिक कार्यालय 'मंत्रालय' के 6वें फ्लोर पर 3000 वर्ग फीट जगह वाला केबिन नंबर 602 है। इस ऑफिस नंबर 602 में एक कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफिस स्टाफ हॉल और दो बड़े केबिन हैं। हालांकि अभी तक इसे किसी को नहीं दिया गया है। जबकि पहले इस ऑफिस को महाराष्ट्र की सत्ता का पावर सेंटर माना जाता रहा है क्योंकि पहले यहां पहले यहां पर सीएम, सबसे वरिष्ठ मंत्री और मुख्य सचिव बैठते थे।

कहां से शुरु हुआ अंधविश्वास-साल 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद केबिन नंबर 602 बीजेपी के बड़े नेता और उस दौर के मंत्री एकनाथ खडसे को दिया गया था। खडसे इसी ऑफिस में बैठकर कृषि, राजस्व और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का कामकाज देखते थे। अपने कार्यकाल के दौरान ही दो साल बाद खडसे एक घोटाले में फंस गए, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 

खडसे के इस्तीफे के बाद कुछ समय तक यह ऑफिस खाली रहा। बाद में इसे नए कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर को दे दिया गया। दो साल बाद फुंडकर की मई 2018 में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके बाद यह केबिन जून 2019 तक किसी को नहीं दिया गया।  

साल 2019 में जब कृषि विभाग की जिम्मेदारी बीजेपी नेता अनिल बोंडे को दिया गया तो वह भी इसी ऑफिस पहुंचे। हालांकि अनिल बोंडे के जिम्मेदारी संभालने तक इस ऑफिस को लेकर अफवाहें उड़ने लगी थी लेकिन इस ऑफिस को लेकर लोगों का शक यकीन में तब बदलने लगा जब अनिल विधानसभा चुनाव हार गए और वहां बीजेपी की सरकार भी नहीं रही। 

जब अजित पवार ने भी कर दिया इनकार-महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जो पहले इसी ऑफिस में काम कर चुके हैं, उन्होंने भी इस ऑफिस को लेने से मना कर दिया। वहीं राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अफवाहों को नकारते हुए कहा कि विभाग बंटवारे के बाद जल्द ही केबिन 602 किसी मंत्री को आवंटित कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया