लाइव न्यूज़ :

पिछले 2-3 हफ्तों में राज्यों से कोविड टीके की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली : केंद्र

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:46 IST

Open in App

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दो से तीन हफ्तों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 टीकों की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और मौजूदा स्थिति "संतोषजनक" है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपने टीकाकरण अभियान की गति को बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन हफ्तों में किसी भी राज्य से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हम अप्रयुक्त और शेष खुराकों की दैनिक रिपोर्ट देते हैं और पिछले दो-तीन सप्ताह में शेष अप्रयुक्त टीका खुराकों की मात्रा 2.5 करोड़ से कम नहीं हुई है। इसलिए हम मानते हं कि मौजूदा स्थिति संतोषजनक है।" भूषण ने कहा, ‘‘हमने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बार-बार कहा है कि टीकाकरण की गति बढ़ाई जानी चाहिए। हमने कल ही इस संबंध में राज्यों के साथ बैठक की थी और परिणाम भी दिख रहे हैं कि पिछले 24 घंटों में 80 लाख खुराकें दी गईं और आज भी 47 लाख खुराकें दी गईं।” उन्होंने तीन करोड़ से अधिक लोगों द्वारा दूसरी खुराक लेने में विफल रहने की खबरों पर कहा कि लोगों को इस (दूसरी) खुराक के लिए एक अवधि दी गयी है। उन्होंने कहा, "हमने एक सीमा तय की है जिस दौरान किसी व्यक्ति का टीकाकरण हो सकता है। जब आप उस सीमा की बाहरी सीमा को पार कर जाते हैं तो यह बिल्कुल जरूरी हो जाता है कि उस बाहरी सीमा को पार करने से पहले आपको दूसरी खुराक दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतपूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन

भारतकेंद्र ने पूर्वोत्तर के राज्यों, जम्मू कश्मीर से वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण पर ध्यान देने को कहा

भारतमंडाविया ने देश में तपेदिक के खिलाफ लड़ाई की प्रगति की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos