लाइव न्यूज़ :

सब्जियों की महंगाई से अक्टूबर तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं, मानसून से बाधित हो रही है आपूर्ति श्रृंखला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 17:33 IST

सब्जी उगाने वाले किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अक्टूबर से पहले मंहगाई की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है। देश के कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के लगभग हर हिस्से में लोग सब्जियों की कीमत से परेशान हैंटमाटर की खुदरा कीमतें 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैंआने वाले कुछ महीनों में सब्जियों की महंगाई से राहत भी मिलने वाली नहीं

नई दिल्ली: इस समय देश के लगभग हर हिस्से में लोग सब्जियों की कीमत से परेशान हैं। रोजाना इस्तेमाल की जानी वाली सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसमें टमाटर प्रमुख है। अभी आने वाले कुछ महीनों में सब्जियों की महंगाई से राहत भी मिलने वाली नहीं है। सब्जी उगाने वाले किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अक्टूबर से पहले मंहगाई की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि सब्जियों की कीमतें, जिनका समग्र उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में 6% हिस्सा है, जून में सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, जो महीने-दर-महीने 12% बढ़ रही हैं। 

आमतौर पर सब्जियों की कीमतें अगस्त से कम हो जाती हैं। इस महीने तक नई फसल आ जाती है। लेकिन इस साल ऐसा होने की उम्मीद नहीं है। व्यापारियों का मानना है कि अक्टूबर तक कीमतें ऊंची रहेगी क्योंकि आपूर्ति कम रहेगी। व्यापारियों का कहना है कि मानसून सब्जी आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर रहा है। 

सब्जियों की कीमतों का असर सिर्फ आम आदमी की जेब पर ही नहीं हो रहा है। इसके राजनीति को भी प्रभावित करने के आसार हैं। आने वाले महीनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि प्याज, बीन्स, गाजर, अदरक, मिर्च और टमाटर जैसे महंगे खाद्य पदार्थ अगले कुछ महीनों में राज्य चुनावों से पहले मतदाताओं में असंतोष पैदा करेंगे। इतना ही नहीं ऊंची कीमतें खुदरा मुद्रास्फीति को बढ़ावा भी देंगी। खुदरा मंहगाई जुलाई में  सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।  

बता दें कि देश के कई शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।  महंगाई के कारण टमाटर लोगों की थाली से गायब हो गया है। हालात ऐसे हैं कि केंद्र सरकार कम कीमत पर लोगों को टमाटर मुहैया करा रही है। 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिमहंगाईदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो