लाइव न्यूज़ :

"ब्रह्मांड की कोई शक्ति अब धारा 370 को वापस नहीं ला सकती", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2023 09:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में अपने शासनकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर से खत्म किये गये विशेष संवैधानिक प्रावधान धारा 370 पर बात करते हुए कहा कि ब्रह्मांड की कोई भी शक्ति अब अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं करा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मांड की कोई शक्ति अब अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं करा सकती हैकुछ परिवारवादी पार्टियां लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को नियंत्रित कर रही थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगाजम्मू-कश्मीर के लोग अपने बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में अपने शासनकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर से खत्म किये गये विशेष संवैधानिक प्रावधान धारा 370 पर बात करते हुए कहा कि ब्रह्मांड की कोई भी शक्ति अब अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं करा सकती है।

हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण को दिये इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने शासन द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को सही ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इसके निरस्त होने से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र, जो कभी आतंकवाद के कारण बड़ी समस्या झेल रहे थे। अब पर्यटन के केंद्र बन चुके हैं और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा, “अनुच्छेद 370 हटन के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बहुत परिवर्तन आया है। अब वहां पर आतंकवादियों के बजाय पर्यटकों की भीड़ रहती है। फिल्मों की शूटिंग और स्क्रीनिंग हो रही है। रोज-रोज होने वाले पथराव बंद हो गये हैं। कश्मीरी परिवारों ने बदलाव का स्वागत किया है।"

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन दलों पर निशाना साधा, जो अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने का विरोध कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "उन लोगों के लिए जो अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए भ्रम फैला रहे हैं, मैं उनसे यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब इस ब्रह्मांड में कोई भी शक्ति नहीं है, जो अनुच्छेद 370 को वापस ला सके।”

पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को याद करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने भी इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि इस देश में दो संविधान-दो विधान नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “किसी भी राजनीतिक एजेंडे की तुलना में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण था। कुछ परिवारवादी पार्टियां लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को नियंत्रित कर रही थीं, लेकिन वहां के लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं और अपने बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं।”

जम्मू-कश्मीर के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सूबे के दिग्गज नेताओं की अपेक्षाकृत नए नेताओं को मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के सवाल पर कहा कि इन नेताओं के पीछे काफी अनुभव और कड़ी मेहनत है।

उन्होंने भाजपा के चुने गये मुख्यमंत्रियों पर सवाल उठाने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि समाज को प्रभावित करने वाले लोगों का एक बड़ा वर्ग घिसी-पिटी और संकीर्ण मानसिकता से बंधा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, “यह केवल राजनीतिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। यह स्वभाव हमें हर क्षेत्र में परेशान करता है। अगर किसी भी क्षेत्र में किसी ब्रांडिंग से कोई नाम बड़ा हो जाता है तो दूसरों को उनकी प्रतिभा और मेहनत के बावजूद तवज्जो नहीं मिलती। राजनीति में भी ऐसी ही बात होती है।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरधारा 370सुप्रीम कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे