लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 जनवरी ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से लगातार दूसरे दिन किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 113 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक राज्य में महामारी से 1906 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,34,780 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1286 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 3,31,535 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 30 जिलों में पहले चरण के दूसरे दौर के टीकाकरण की शुरूआत की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक विजय पाणिग्रही ने बताया कि अब तक 1,78,227 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है जबकि शेष 1,60,473 लोगों को दस फरवरी तक टीका लगाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो