लाइव न्यूज़ :

SBI ऑनलाइन ग्राहक ध्यान दें, आज लेनदेन से जुड़ा यह जरूरी काम नहीं कर पाएंगे आप

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 23, 2021 13:33 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहको को ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि उसकी NEFT सुविधा प्रभावित रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे22 मई को रात 12 बजे से 23 मई दोपहर 2 बजे तक NEFT सुविधा होगी प्रभावित , एसबीआई ने किया ट्वीटतकनीकी अपग्रेड के कारण सुविधा होगी बाधित , ग्राहक आरटीजीएस का कर सकेंगे इस्तेमालअपग्रेड के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, यूपीआई जैसी सुविधाएं अनुपलब्ध रहेगी

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि तकनीकी अपग्रेड के कारण 23 मई 2021 को बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेगी । एसबीआई ने कहा कि 'आरबीआई के NEFT की तकनीकी अपग्रेड के कारण हमारे ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना ।'

एसबीआई ने कहा कि 'आरबीआई 22 मई 2021 को लेनदेन का कारोबार बंद होने के बाद अपने सिस्टम को अपग्रेड करना शुरू कर देगा । जिसके कारण इंटरनेट बैंकिंग , योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाएं रविवार 22 मई 2021 को दोपहर 12:01 से लेकर  23 मई दोपहर  2:00 के बीच उपलब्ध नहीं होगी जबकि आरटीजीएस सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी ।

रविवार को NEFT तकनीकी के अपग्रेड के बारे में सबसे पहले  भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने सप्ताह की शुरुआत में एक अधिसूचना के तहत जानकारी साझा की थी । केंद्रीय बैंक ने ऋणदाताओं  से अपने ग्राहकों को सूचित करने का आग्रह किया था कि रविवार 23 मई 2021 को  2:00 बजे तक NEFT सेवा सिस्टम अपग्रेड के कारण अनुपलब्ध रहेगी ।

आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा था कि '22 मई 2021 को कारोबार बंद होने के बाद अच्छे परफॉर्मेंस और लचीलापन में सुधार लाने के उद्देश्य से तकनीकी अपग्रेड की योजना है । इस दौरान आरटीजीएस प्रणाली हमेशा की तरह काम करती रहेगी । इसी प्रकार का तकनीकी अपग्रेड आरटीजीएस के लिए भी 18 अप्रैल 2021 को पूरा किया गया था ।'

एसबीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर कही कि  ऑनलाइन बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, यूपीआई अनुपलब्ध रहेगा । हम अपने मूल्यवान ग्राहकों से बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के हमारे प्रयासों में हमारा समर्थन करने के लिए कहते हैं । 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन