लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में पिछले एक साल में कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं हुई: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:42 IST

Open in App

आइजोल, 15 अगस्त मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने रविवार को कहा कि पुलिस के सक्रिय कदमों की वजह से पिछले एक साल में राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां कहा, ‘‘ मिजोरम-सीमा पर कुछ घटनाएं हुईं। हालांकि, मिज़ोरम पुलिस बल की तैनाती से इन इलाकों में तनाव घट गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि असम और मिजोरम में विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में रहनेवाले लोगों के बीच शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले एक साल में राज्य की एजेंसियों ने 197.33 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले और मादक पदार्थ जब्त किए।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के बारे में कहा कि इसकी वजह से राज्य के संसाधनों पर बड़ा प्रभाव पड़ा, लेकिन लोगों के बीच गहरे संबंध और भाईचारे की भावना ने उस झटके को कम करने का काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो