लाइव न्यूज़ :

कोई वकील नहीं लड़ेगा 11 साल की बच्ची के रेप के 18 आरोपियों का केस: चेन्नई एडवोकेट एसोसिएशन

By भारती द्विवेदी | Updated: July 17, 2018 18:53 IST

इससे पहले भोपाल में बार एसोसिएशन ने ऐसा ही फैसला लिया था। दो महीने पहले इंदौर में चार साल की बच्ची से रेप के बाद गुस्साए वकीलों ने पहले तो आरोपी को जमकर पीटा था। उसके बाद ये फैसला किया था कि कोई भी वकील किसी भी रेपिस्ट का केस नहीं लड़ेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई:  11 साल की बच्ची से रेप करने वाल 18 आरोपियों के खिलाफ चेन्नई हाई कोर्ट एडवोकेटेड एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णन ने ये घोषणा की है कि कोई भी वकील रेप के इन 18 आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। नाबालिग से रेप करने वाले इन आरोपियों की वकील महिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान जमकर पिटाई की है। उसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।

इससे पहले भोपाल में बार एसोसिएशन ने ऐसा ही फैसला लिया था। दो महीने पहले इंदौर में चार साल की बच्ची से रेप के बाद गुस्साए वकीलों ने पहले तो आरोपी को जमकर पीटा था। उसके बाद ये फैसला किया था कि कोई भी वकील किसी भी रेपिस्ट का केस नहीं लड़ेगा।

बता दें कि चेन्नई के अयानवरम में 11 साल की बच्ची के साथ उसके अपार्टमेंट के गार्ड, प्लंबर, लिफ्ट ऑपरेटर से लेकर रोज पानी सप्लाई करने वाले बंदे ने सात महीने तक बलात्कार किया है। ये सारे आरोपी बच्ची को कभी नशीली पाउडर, इंजेक्शन या कोल्ड्र डिंक में नशा मिलाकर पिलाते थे। जब वो बेहोश हो जाती फिर उससे रेप करते। रेप के दौरान आरोपियों ने बच्ची का वीडियो भी बनाया है। ताकि वो उसे ब्लैकमेल कर सके। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने बच्ची का मुंह सात महीने तक बंद रखा।

लेकिन जब उनकी हैवानियत बढ़ती गई, फिर बच्ची ने अपनी मां और बहन को अपने साथ हो रहे घिनौने कृत्य के बारे में बताया। सात महीने से चल रहे इस घिनौने रेप का सच सामने आने के बाद बच्ची की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद 22 में से 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गैंगरेपचेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह