लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा में नहीं हुआ कोई सुधार, वाणु गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही और आगामी दो दिन भी इसमें कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 342 रहा। बुधवार को शहर में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 373 था। यह मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बृहस्पतिवार को हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर की ओर रहेगी और अधिकतम छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, इस मौसम में न्यूनतम तापमान अधिकतर दिनों में बादल नहीं होने के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री कम बना हुआ है।

ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण प्रदूषक धरातल के निकट बने रहते हैं जबकि अनुकूल तेज हवाएं इन्हें छितरा कर अपने साथ उड़ा ले जाती हैं।

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि वायु गुणवत्ता के शनिवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने की आशंका है।

उसने पहले कहा था कि चार दिसंबर से सात दिसंबर के बीच इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान है।

शहर का वेंटिलेशन इंडेक्स (वायु संचार सूचकांक) बृहस्पतिवार को 3,000 वर्गमीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है।

वायु संचार सूचकांक 6,000 वर्गमीटर प्रति सेकेंड से कम और वायु की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने से प्रदूषक तत्वों के छितराव के लिए प्रतिकूल स्थितियां होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए