लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली में दोबारा लॉकडाउन होगा या नहीं? CM अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: June 15, 2020 14:52 IST

कोरोना संकट के बीच गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि देश की राजधानी दिल्ली में अब हर किसी को कोरोना टेस्ट कराने का अधिकार होगा। दिल्ली की स्थिति को लेकर हुई इस बैठक में बीजेपी सहित कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में अगले लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातर बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में बीजेपी सहित कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में अगले लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में एक और लॉकडाउन की योजना बनाई जा रही है। लेकिन ऐसी कोई योजना नहीं है।'

मालूम हो कि सोमवार को हुई बैठक के बाद अमित शाह फैसला लिया गया कि देश की राजधानी दिल्ली में अब हर किसी को कोरोना टेस्ट कराने का अधिकार होगा।  दिल्ली में 41,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1,300 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

दिल्ली में अब सभी को टेस्ट का अधिकार

बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी ने जानकारी दी कि सभी के टेस्ट के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने मंजदूरी दे दी है। अनिल चौधरी ने कहा, 'हर किसी को टेस्ट कराने का अधिकार होना चाहिए। टेस्टिंग के बाद ही इलाज संभव है। साथ ही दूसरे देशों की नीतियों को भी देखने की जरूरत है। गृह मंत्रालय ने ये प्रस्वात स्वीकर कर लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि नई टेस्टिंग नीति के तहत हर किसी को टेस्ट कराने का अधिकार होगा।' 

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'राज्य सरकार के अस्पताल में 1900 बेड और केंद्र सरकार के अस्पताल में 2000 बेड बढ़ाने का प्रस्ताव आया है। निजी अस्पताल में 1,178 ​बेड बढ़ेंगे। 500 कोच के जरिए 8,000 बेड, आने वाले दिनों में 500 कोच और लेकर 16,000 बेड बढ़ाने की बात कही गई।' 

'प्राइवेट अस्पतालों में चार्ज हो फिक्स'

इस बैठक के बाद दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, 'बीजेपी ने सलाह दी है कि निजी अस्पतालों में शुक्ल फिक्स किये जाएं। इस पर गृह मंत्रालय ने गौर करते हुए एक कमेटी बनाई है जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर प्राइस कैपिंग की जाएगी।'

आदेश गुप्ता ने ये भी कहा कि बीजेपी ने टेस्ट पर लगने वाले शुल्क को 50 प्रतिशत तक कम करने की मांग रखी थी और इसे गृह मंत्रालय ने मान लिया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि अमित शाह ने बताया है कि 20 जून से दिल्ली में हर दिन 18 हजार टेस्ट किए जाएंगे।

दिल्ली में डरा रहे हैं कोरोना के मामले

संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरे नंबर पर है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, और दिल्ली के तीन नगर निगमों के महापौर और आयुक्तों के साथ बैठक की थी। शाह ने कहा था कि दिल्ली में अगले दो दिन में जांच क्षमता दोगुनी की जाएगी और इसके बाद इसे बढ़ा कर तीन गुना किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह