लाइव न्यूज़ :

रामनगर जिले का नाम बदलकर नवा बेंगलुरु करने के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है: येदियुरप्पा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 14:30 IST

कुमारस्वामी विधानसभा में इस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। रामनगर का नाम नवा बेंगलुरु करने के बारे में सवाल पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है।’’ रामनगर का नाम बदले की योजना का उद्देश्य जिले में निवेश आकर्षित करने के लिए ब्रांड बेंगलुरु का इस्तेमाल करना है। यह जिला आईटी शहर के पास स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देरामनगर यहां से करीब 58 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे 2007 में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले से काटकर बनाया था।कुमारस्वामी ने रामनगर जिले का नाम बदलने के कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह भगवान राम का अपमान होगा, जिनके नाम पर इस जिले का नाम रखा गया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने स्पष्ट किया कि पड़ोसी रामनगर जिले का नाम बदलकर नवा बेंगलुरु करने के बारे में कोई निर्णय नहीं किया गया है। येदियुरप्पा ने यह बात ऐसे समय में कही है जब ऐसी खबरें हैं कि सरकार इस बारे में विचार कर रही है। मुख्यमंत्री की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया है जब जद(एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस कदम पर आगे बढ़ी तो आंदोलन किया जाएगा।

कुमारस्वामी विधानसभा में इस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। रामनगर का नाम नवा बेंगलुरु करने के बारे में सवाल पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है।’’ रामनगर का नाम बदले की योजना का उद्देश्य जिले में निवेश आकर्षित करने के लिए ब्रांड बेंगलुरु का इस्तेमाल करना है। यह जिला आईटी शहर के पास स्थित है।

रामनगर यहां से करीब 58 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे 2007 में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले से काटकर बनाया था। कुमारस्वामी ने रामनगर जिले का नाम बदलने के कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह भगवान राम का अपमान होगा, जिनके नाम पर इस जिले का नाम रखा गया था।

उन्होंने सरकार को इस कदम पर आगे बढ़ने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रामनगर सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है और उसका केंद्र रामदेवरा बेट्टा है और इसी कारण से तालुक और जिले का नाम रामनगर किया गया था।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इसके बावजूद यदि नाम बदला जाता है तो यह भाजपा द्वारा प्रतिपादित दर्शन का अपमान होगा। यह भगवान राम के नाम का भी अपमान होगा।’’

 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी