लाइव न्यूज़ :

क्या कुंभ पर कोई प्रतिबंध लगाया गया था? ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले पर कोविड प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए उठाया सवाल

By विशाल कुमार | Updated: December 30, 2021 15:27 IST

पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में आयोजित होने वाले सबसे लोकप्रिय मेलों में से एक गंगासागर मेला 8 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सर्दियों के दौरान आयोजित होने वाला गंगासागर मेला हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है जहां वे गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले पर कोई प्रतिबंध लगाने से इनकार किया।सवाल उठाया कि क्या कोविड -19 के दौरान आयोजित कुंभ मेले पर कोई प्रतिबंध लगाया गया था?गंगासागर मेला 8 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आयोजित होने वाले बेहद लोकप्रिय गंगासागर मेले पर गुरुवार को कोई प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया। इसके बदले में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोविड -19 के दौरान आयोजित कुंभ मेले पर कोई प्रतिबंध लगाया गया था?

बढ़ते कोविड -19 मामलों के बीच गंगासागर मेले पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए, ममता बनर्जी ने कहा कि हम यूपी, बिहार और अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों से गंगासागर मेले में आने वाले लोगों को कैसे रोक सकते हैं?

पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में आयोजित होने वाले सबसे लोकप्रिय मेलों में से एक गंगासागर मेला 8 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सर्दियों के दौरान आयोजित होने वाला गंगासागर मेला हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है जहां वे गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं।

मंगलवार को ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए एक बैठक में भाग लिया और अधिकारियों को कोविड -19 निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

तीर्थयात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रशासन सीसीटीवी और ड्रोन तैनात करेगा। ओमीक्रोन खतरे के मद्देनजर ड्रोन भीड़ प्रबंधन की निगरानी के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों पर भी नजर रखने में मदद करेंगे।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में कोविड -19 की स्थिति बिगड़ गई क्योंकि राज्य में बुधवार को 177 दिनों के अंतराल के बाद 1,000 से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में अब तक 11 ओमाइक्रोन कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :गंगासागर मेलाममता बनर्जीकुम्भ मेलापश्चिम बंगालकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos