लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बंद हुई जामा मस्जिद, अब 30 जून तक नहीं होगी सार्वजनिक नमाज

By सुमित राय | Updated: June 11, 2020 17:42 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जामा मस्जिद को फिर से बंद करने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जामा मस्जिद में 30 जून तक सार्वजनिक रूप से नमाज नहीं होगी। 8 जून को धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद जामा मस्जिद करीब ढाई महीने बाद खुली थी।शाही इमाम ने कहा कि जनता की राय लेने और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जामा मस्जिद को बंद कर दिया गया है और अब 30 जून तक सार्वजनिक रूप से नमाज नहीं होगी। बता दें कि 8 जून को ही देशभर के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिली थी, जिसके बाद जामा मस्जिद को करीब ढाई महीने बाद खोला गया था।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने गुरुवार को बताया, "जनता की राय लेने और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आज (गुरुवार) से 30 जून तक माघरेब (सूर्यास्त) तक जामा मस्जिद में कोई भी सामूहिक नमाज नहीं की जाएगी।"

लोगों से मांगी गई थी जामा मस्जिद बंद करने की मांग

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए जामा को बंद करने को लेकर लोगों से राय मांगी गई थी। लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए जामा मस्जिद बंद करने पर अपनी राय दी, जिसके बाद सार्वजनिक नमाज को बंद करने का फैसला किया गया है।

शाही इमाम के सचिव की कोरोना से हो चुकी है मौत

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के सचिव अमानुल्ला की मंगलवार (9 जून) रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। अमानुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें तीन जून को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली में कोरोना वायरस के चपेट में करीब 33 हजार लोग

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार राजधानी दिल्ली में अब तक 32810 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 984 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 12245 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि राजधानी में 19581 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा