लाइव न्यूज़ :

तोमर ने कहा, भारत के लिए सूखा नई चीज नहीं है, अभी मौजूदा अनुमान ऐसा नहीं है जो चिंता की वजह हो

By भाषा | Updated: July 2, 2019 16:44 IST

तोमर से बारिश की कमी और कुछ राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के बारे में पूछा गया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून में दक्षिणपश्चिम मानसून में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 78 प्रतिशत मौसमी उपखंडों में बारिश कम हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं, बुवाई पकड़ेगी रफ्तार: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरकृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि गर्मियों यानी खरीफ की धान जैसी फसल की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी।

जून में बारिश में 33 प्रतिशत कमी के बीच खरीफ फसलों की बुवाई पर असर पड़ा है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार मानसून को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजदीक से नजर रख रही है। कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि गर्मियों यानी खरीफ की धान जैसी फसल की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी महीनों में बारिश अच्छी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द नए फसल वर्ष के लिए अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फैसला करेगी जिससे बुवाई और रफ्तार पकड़ेगी। वहीं तोमर ने कहा, ‘‘भारत के लिए सूखा नई चीज नहीं है। अभी मौजूदा अनुमान ऐसा नहीं है जो चिंता की वजह हो। मंत्रालय की स्थिति पर नजदीकी निगाह है।’’

तोमर से बारिश की कमी और कुछ राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के बारे में पूछा गया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून में दक्षिणपश्चिम मानसून में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 78 प्रतिशत मौसमी उपखंडों में बारिश कम हुई है।

कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वजह से किसान पिछले सप्ताह तक सिर्फ 146.61 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल की बुवाई कर पाए थे। पिछले साल समान अवधि में बुवाई का आंकड़ा 162.07 लाख हेक्टेयर रहा था। कृषि सचिव ने कहा कि अभी मानसून को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है। मौसम विभाग ने जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं