लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश का यह राज्य हुआ कोरोना वायरस मुक्त, 12 मरीज हुए ठीक, 1 की हुई थी मौत

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 16:29 IST

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मेघालय में मौजूद आखिरी कोरोना का एक्टिव मरीज ठीक हो गया है और यह कोरोना वायरस मुक्त राज्य हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में अब तक कोरोना वायरस के कुल 13 मामले सामने आए हैं।मेघालय में 1 मरीज की मौत हो चुकी हैं और 12 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इस बीच मेघालय से एक अच्छी खबर आई है और राज्य में मौजूद आखिरी कोरोना मरीज के ठीक होने के बाद यह राज्य कोविड-19 मुक्त हो गया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad Sangma) ने सीओवीआईडी -19 के प्रसार को रोकने के प्रयासों के लिए मेघालय के स्वास्थ्य अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा, "राज्य में कोरोनो वायरस का एकमात्र सक्रिय रोगी ठीक हो गया है।"

उन्होंने कहा, "राज्य में मौजूद एकमात्र कोरोना के एक्टिव मरीज का फिर से टेस्ट किया गया और टेस्ट निगेटिव आया है। मरीज को अब कोरोना से रिकवर घोषित किया जा सकता है।"

मेघालय में कोरोना वायरस के 13 मरीज आए थे सामने

बता दें कि मेघालय में अब तक कोरोना वायरस के कुल 13 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी हैं और 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद अब मेघालय में कोरोना वायरस का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 96 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 96169 आ चुके हैं, जिसमें से 3029 लोगों की मौत हो चुकी है और 36823 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी देशभर में 56316 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मेघालयकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं