लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने छठ पर्व पर शुभकामनाएं दी, कोविड-19 के मद्देनजर सावधानी बरतने की अपील की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:48 IST

Open in App

पटना, 18 नवंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छठ पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी और सभी लोगों से वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सचेत रहने और अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतने की अपील की ।

नीतीश ने ट्वीट किया, ‘‘ लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है ।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतें ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें । ’’

उल्लेखनीय है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई । 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगी ।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं ।

उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना