लाइव न्यूज़ :

बिहार: विधानसभा में 24 अगस्त को होगा बिहार की नई सरकार का बहुमत परीक्षण

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 16:06 IST

राजद के सहयोग से बनी बिहार की नई सरकार को 24 अगस्त को विधान सभा में बहुमत साबित करना होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अगस्त को होगा बिहार की नई सरकार का बहुमत परीक्षणनीतीश का दावा, उनके साथ 160 विधायक हैंनई सरकार में उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव

पटना: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ राजद के साथ नई सरकार बनाई है। नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने हैं। अब नई सरकार को विधान सभा में अपना बहुमत साबित करना पड़ेगा। इसकी तारीख भी तय हो गई है। नीतीश के नेतृत्व में गठित नई सरकार का बहुमत परीक्षण 24 अगस्त को होगा। 

साल 2015 में राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन तोड़ दिया था और भाजपा के साथ सरकार बना ली थी। जब नीतीश ने गठबंधन तोड़ भाजपा के साथ जाने का फैसला किया तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 'पलटूराम' करार दिया था और नीतीश को 'केंचुली छोड़ने वाला सांप' भी कहा था।

2020 में नीतीश ने विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ा और फिर से सरकार बनाई। लेकिन दो साल बाद ही भाजपा का साथ छोड़कर एक बार फिर से राजद का हाथ थाम लिया। तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि अचानक से नीतीश कुमार का मन कैसे बदला तो उन्होंने कहा,  "देश का जो माहौल है, हर तरफ सांप्रदायिक तनाव है और गंगा जमुनी तहजीब पर खतरा है। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं को तबाह किया जा रहा है। यह हम लोगों की ड्यूटी है कि किसी भी कीमत पर हम लोग समाजवादी लोगों का सहयोग करें। जब बिहार में यह सब घटनाक्रम हुआ तो नीतीश कुमार जी राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर आए। इसके बाद महागठबंधन में सब लोगों का उनके साथ जाने का मन बना।'

बता दें कि बिहार विधानसभा में सीटों के लिहाज से राजद सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी के पास ही गृह विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। इस संबंध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आप लोग इसकी चिंता कर रहे हैं?

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप