लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने 130 किलोमीटर लंबे चार राज्य उच्च पथों का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:53 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से 1,121 करोड़ रुपये की लागत से बने 130 किलोमीटर लंबे चार राज्य उच्च पथों का लोकार्पण किया। पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प भवन से नीतीश कुमार ने जिन राज्य उच्च पथों का लोकार्पण किया उनमें 332 करोड़ रुपये की लागत से 41.1 किलोमीटर लंबा राज्य उच्च पथ संख्या 84 (घोघा-पंजवारा पथ), 220.72 करोड़ रुपये की लागत से बना 29.55 किलोमीटर लंबा राज्य उच्च पथ संख्या 85 (अकबरनगर-अमरपुर पथ)] 504 करोड़ रुपये की लागत से बना 55 किलोमीटर लंबा राज्य उच्च पथ संख्या 102 (बिहियां-जगदीशपुर- पीरो-बिहटा पथ) एवं 64.60 करोड़ रुपये की लागत से बना 4.55 किलोमीटर लंबा राज्य उच्च पथ संख्या 91 (बीरपुर-उदाकिशुनगंज पथ) के अंतर्गत बिहारीगंज बाइपास शामिल है। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले तक सड़कों की क्या स्थिति थी, आवागमन में कितनी असुविधा थी ये सभी जानते हैं। हमने सत्ता संभालने के बाद वर्ष 2006 में सड़कों की स्थिति को लेकर सर्वेक्षण कराया। उन्होंने कहा कि जब से हमें बिहार में काम करने का मौका मिला है तब से कई सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी और मैं उनकी सरकार में मंत्री था, उस दौरान भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य में कई सड़कों का निर्माण कराया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि पथ निर्माण विभाग के द्वारा कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिहटा-सरमेरा पथ काफी बेहतर बना है। इससे पश्चिम से पूर्वी बिहार का संपर्क बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि घोघा-पंजवारा पथ, अकबरनगर-अमरपुर पथ, बिहियां-जगदीशपुर-पीरो-बिहटा पथ एवं बिहारीगंज बाइपास के निर्माण से उस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो