लाइव न्यूज़ :

नीतीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी विकास यादव की पैरोल याचिका पर CBI और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 13:11 IST

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव की 25 साल जेल की सजा कम किए जाने वाली याचिका पर आज (10 मई) सुनवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कटारा हत्याकांड का आरोपी विकास यादव उत्तर प्रदेश के नेता डीपी यादव का बेटा है।नीतीश कटारा की हत्या साल 2002 में 16-17 फरवरी की रात को दिल्ली में की गई थी।

नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट मुख्य आरोपी विकास यादव की चार हफ्ते की पैरोल की मांग वाली याचिका को लेकर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही विकास यादव के चार हफ्ते वाली पैरोल की मांग को लेकर  दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर दिया है। नीतीश कटारा हत्याकांड के आरोपी विकास यादव  25 साल की जेल की सजा काट रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव की 25 साल जेल की सजा कम किए जाने वाली याचिका पर आज (10 मई) सुनवाई की। विकास यादव उत्तर प्रदेश के नेता डीपी यादव के बेटा है। 

 

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले  नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा की सुरक्षा समीक्षा को सिर्फ एक हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया था। अजय कटारा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनको लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। अजय कटारा ने कोर्ट में यह बताया था कि आरोपियों ने उनपर 8 बार जानलेवा हमला करवाया था।  

जानें क्या है नीतीश कटारा हत्याकांड मामला?

नीतीश कटारा की हत्या 2002 में 16-17 फरवरी की रात को दिल्ली में की गई थी। नीतीश का यूपी के दबंग नेता डीपी यादव की बेटी भारती यादव से अफेयर थे। इस प्रेम संबंध की वजह से ही भारती यादव के भाई विकास यादव को गुस्सा आया था। जिसके बाद विकास यादव ने अपने भाई विशाल यादव और सुखदेव पहलवान के साथ मिलकर नीतीश कटारा की हत्या की प्लानिंग की और  16-17 फरवरी की रात को दिल्ली हत्या कई गई। 

कोर्ट में केस पहुंचने के बाद डीपी यादव के बेटे विकास यादव और विशाल यादव और सुखदेव पहलवान को सजा सुनाई गई थी। अक्टूबर 2017 में  सुप्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों की सजा पांच साल कम कर दी थी। इसी के बाद से हत्या के मुख्य गवाह अजय कटारा को धमकियां मिल रही थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया