लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी पर गडकरी का तंज, 'अगर मैं इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाता तो वे कैसे करती यात्रा'

By स्वाति सिंह | Updated: March 25, 2019 13:14 IST

हाल ही में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयाग से काशी तक की गंगा यात्रा पूरी की है। उनकी यह यात्रा 18 मार्च से शुरू हुई थी, इसका समापन 20 मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुआ था।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की कुछ दिन पहले खत्म हुई गंगा यात्रा पर तंज कसा है। गडकरी ने पूछा है कि अगर वह इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाते तो क्या प्रियंका की यह यात्रा संभव थी? 

नितिन गडकरी ने कहा 'अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता, तो वह (प्रियंका) नाव से यात्रा कैसे कर सकती थीं? उन्होंने गंगा जल भी पीया, क्या वह यूपीए सरकार में ऐसा कर सकती थी?'

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयाग से काशी तक की गंगा यात्रा पूरी की है। उनकी यह यात्रा 18 मार्च से शुरू हुई थी, इसका समापन 20 मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुआ था। उनकी इस यात्रा के पीछे का मकसद छह लोकसभा क्षेत्रों के 50 लाख से अधिक मतदाताओं से जुड़ना रहा है।

गडकरी ने यह दावा किया है कि मार्च 2020 तक गंगा नदी 100 फीसदी साफ हो जाएगी। बता दें कि मोदी सरकार ने पहले नमामि गंगे परियोजना की जिम्मेदारी उमा भारती को दी थी, लेकिन उसके बाद 2017 में हुए कैबिनेट की फेरबदल में यह जिम्मेदारी गडकरी को दी गई थी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने गडकरी को एक बार फिर नागपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनमामी गंगे परियोजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप