लाइव न्यूज़ :

संजू देखने के बाद बोले नितिन गडकरी, मीडिया की गलत धारणा के कारण सुनील और संजय दत्त की जिंदगी हुई अशांत

By स्वाति सिंह | Updated: July 10, 2018 10:52 IST

नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने यह फिल्म देखी है और यह काफी अच्छी है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई: अभी हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी तारीफ की। उन्होंने नागपुर में एक समारोह में कहा कि संजू एक शानदार फिल्म है।इंडियन एक्सप्रेस के एक खबर की मानें तो नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने यह फिल्म देखी है और यह काफी अच्छी है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को निशाना साधते हुए कहा कि इस फिल्म से यह साबित होता है कि कैसे मीडिया द्वारा बनाई गलत धारणा पुलिस और न्यायपालिका के काम पर भी असर डालती है। मीडिया की ही गलत धारणा की वजह से सुनील दत्त और संजय दत्त की जिंदगी खलबली मची थी। 

ये भी पढ़ें: तीन तलाक के बाद पति बन गया बच्चा, ससुर से हुआ हलाला, अब देवर से निकाह का दबाव

इसके बाद उन्होंने कहा कि एक बार शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने मुझे से कहा था कि संजय दत्त बेकसूर है। उन्होंने कहा मैं हमेशा यही कहता हूं कि किसी के बारे में कुछ भी लिखते हुए मीडिया को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। जिंदगी बनाने में कई वर्ष लग जाते हैं। लेकिन मात्र कुछ ही पर में इसे बर्बाद किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'कलम की शक्ति परमाणु बम की तुलना में ज्यादा विनाशकारी हो सकती है'।गौरतलब है कि नितिन गडकरी का यह बयान तब आया है जब लोग फिल्म के बनाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपीः बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, कृष्‍णानंद हत्याकांड में होनी थी पेशी 

बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने गुरुवार (5 जुलाई ) को कहा था कि अपराधियों के जीवन पर फिल्म बनाकर उनका महिमामंडन नहीं होना चाहिए। मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह ने एक सवाल के जवाव में कहा, ‘‘देखिये मेरा ऐसा मानना है कि दाउद इब्राहिम हो या कोई भी अपराधी हो, उसका महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा था, 'संजय दत्त का भी महिमामंडन नहीं होना चाहिए। अपराधियों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। समाज के सामने सचाई आनी चाहिए। फिल्मों में सही स्थिति दिखाई जानी चाहिए।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नितिन गडकरीसंजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील