लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने EC से कहा, चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री की मदद करने के आरोप गलत: सूत्र

By भाषा | Updated: May 10, 2019 14:12 IST

Open in App

नीति आयोग ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए इन आरोपों को खारिज किया है कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार वाले स्थानों के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पहले से ही लेख मुहैया कराने में सहायता की थी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों में गुरुवार को कहा कि माना जा रहा है कि नीति आयोग ने चुनाव आयोग से इस संबंध में प्राप्त आधिकारिक पत्र पर अपने जबाव में कहा कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

आयोग ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को दोनों पार्टियों के आरोपों के संबंध में चार मई को पत्र लिखा था। साथ ही कांत को तत्काल जवाब देने को कहा था। पत्र में आयोग ने उन आरोपों का जिक्र किया है कि नीति आयोग ने विभिन्न राज्यों तथा केन्द्र शासित क्षेत्रों में अधिकारियों से प्रधानमंत्री के प्रचार वाले स्थानों के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को लेख देने को कहा था।

नीति आयोग के बुधवार को प्राप्त जवाब को एक निर्णय के लिए पूर्ण पीठ के समक्ष रखा गया है। चुनाव आयोग की इस पूरी कवायद का मकसद यह पता लगाना है कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos