लाइव न्यूज़ :

बैंगलोर, हैदराबाद में 2020 तक खत्म हो जाएगा भूजल, देश में जल संकट की स्थिति चिंता जनक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 18, 2018 10:14 IST

Bangalore Hyderabad ground water Report: नीति आयोग ने भारत में गहराते जल संकट की चिंता जनक स्थिति को दर्शाते हुए देश के लिए 'समग्र जल प्रबंधन सूचकांक' प्रस्तावित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून। नीति आयोग ने भारत में गहराते जल संकट की चिंता जनक स्थिति को दर्शाते हुए देश के लिए 'समग्र जल प्रबंधन सूचकांक' प्रस्तावित किया है। इस नए प्रस्ताव के मुताबिक, नीति आयोग ने उम्मीद जताई है कि यह सूचकांक देश के राज्यों में गहराते जल संकट पर सांकेतिक रूप में सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करेगा। नीति आयोग के इस नए प्रस्ताव के मुताबिक, भूमि गत जल, और वॉटर लेवल बढ़ाने के और उनके पुनर्स्थापन के लिए आधारभूत चीजें मुहैया करवाएगा। 

इस योजना के लिए विभिन्न स्तरों पर समुदाय संगठनों/गैर सरकारी संगठनों को धनराशि मुहैया करवा कर इस लक्ष्य को पूरा करने की योजना है।  इससे पहले नीति आयोग ने ‘समग्र जल प्रबंधन सूचकांक’ जारी कर देश में गहराते जल संकट के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: रिपोर्ट में खुलासा! राजस्थान पानी की सप्लाई में सबसे पीछे, 44 फीसदी गांवों में ही मिल रहा है पेयजल

इस इंडेक्स में गुजरात सबसे ऊपर है। वहीं झारखंड सूची में सबसे निचले पायदान पर है। जबकि बैंगलोर और हैदराबाद की स्थिति सबसे ज्यादा चिंता जनक है। इस इंडेक्स की माने तो यहां साल 2020 तक भूजल यानी वॉटर लेवल न के बराबर हो जाएगा। 

यह सूचकांक 9 व्यापक क्षेत्रों में भूमिगत, जल निकायों के स्तर में सुधार, सिंचाई, कृषि गतिविधियां, पेयजल नीति और संचालन व्यवस्था समेत कुल 28 विभिन्न संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 75 प्रतिशत घरों में पीने के पानी का संकट है वहीं 70 प्रतिशत पानी प्रदूषित है। 84 प्रतिशत ग्रामीण घरों में पाइप के जरिए पानी की सप्लाई नहीं है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नीति आयोगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप