लाइव न्यूज़ :

नित्यानंद मामला: नियमों के उल्लंघन पर गुजरात सरकार ने सीबीएसई से डीपीएस स्कूल ईस्ट अहमदाबाद की संबद्धता रद्द करने के लिए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 16:37 IST

स्वामी नित्यानंद और उसके आश्रम के खिलाफ दो लड़कियों को बंधक बनाकर रखने के आरोप में गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडीपीएस स्कूल में चलता था नित्यानंद आश्रमगुजरात सरकार ने जांच में पाई अनियमितता

गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग ने नित्यानंद केस मामले में सीबीएसई से दिल्ली पब्लिक स्कूल ईस्ट अहमदाबाद की संबद्धता रद्द करने के लिए कहा है। इस मामले में जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के सचिव विनोद राव ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, " नित्यानंद केस के मामले में एक और घोर उल्लंघन यह है कि आज भी डीपीएस की जमीन ट्रस्ट के नाम पर नहीं है और इस भूमि के लिए गैर-कृषि उपयोग की अनुमति नहीं है"। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस शाखा में ही नित्यानंद द्वारा आश्रम चलाया जा रहा था।सरकार ने जांच में यह पाया- इसके अलावा इस मामले में सरकार ने कई और भी अहम गड़बड़ी पाई है। गौरतलब है कि सरकारी जांच में यह पाया गया कि इस मामले में डीपीएस ने बोर्ड के सामने नो  ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) में घोर उल्लंघन पाया है। यही वजह है कि इस संदिग्ध फर्जीवाड़े को देखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल, पूर्व अहमदाबाद की संबद्धता रद्द करने के लिए गुजरात सरकार ने सीबीएसई को कहा है।दरअसल, गुजरात सरकार ने पूर्वी अहमदाबाद कैंपस में दिल्ली पब्लिक स्कूल से चलाए जा रहे नित्यानंद आश्रम की जांच में पाया है, “सचिव के पत्र में उल्लिखित राज्य सरकार का अनापत्ति प्रमाणपत्र, CBSE ने दिनांक 21-11-2019 को कभी नहीं दिया था। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया। प्रथम दृष्टया यह आपराधिक गलत बयानी, जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला है। ”नित्यानंद केस मामला क्या है?जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वामी नित्यानंद और उसके आश्रम के खिलाफ दो लड़कियों को बंधक बनाकर रखने के आरोप में गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज किया था। केस दर्ज करने के कुछ दिनों बाद खुद उन्हीं दोनों बहनों ने एक वीडियो जारी कर अपने पिता जनार्दन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिता ने उनपर आरोप लगाने के लिए दवाब बनाया था।

इसके बाद केस में नया मोड़ आ गया। इसके बाद गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल द्वारा नियमों का अवहेलना  पाया जिसके बाद सीबाएसई से गुजरात सरकार ने डीपीएस की संबद्धता रद्द करने के लिए कहा है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो