लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के निकट पहुंचा ‘निवार’, कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील

By भाषा | Updated: November 26, 2020 10:23 IST

Open in App

चेन्नई, 26 नवम्बर प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि ‘निवार’ पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

राज्य के राजस्व मंत्री आर. बी. उदयकुमार ने बताया कि चक्रवात की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई पेड़ जरूर टूटे हैं और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि तूफान के पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय, 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती हैं। ‘निवार’ बुधवार देर रात यहां पहुंचने लगा था।

मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ 25 नवम्बर रात साढ़े 11 बजे से 26 नवम्बर तड़के ढाई बजे पुडुचेरी के पास एक तट से गुजरा।’’

एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘ प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ , कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

चेन्नई के मौसम विज्ञान केन्द्र के उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि तमिलनाडु में अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ तूफान अब मैदानी इलाके में है। वहां बारिश और तेज हवाएं चलनी जारी रहेंगी।’’

उन्होंने बताया कि अगले छह घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान और कमजोर हो जाएगा।

उदयकुमार ने बताया कि किसी के हताहत होने या फसल को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बारिश से कोई हताहत नहीं हुआ है। लोगों ने हमें पूरा सहयोग दिया।’’

उन्होंने बताया कि कई जगह से दीवार गिरने की खबर जरूर मिली हैं।

उदयकुमार ने कहा, ‘‘ यह एक बड़ी राहत है कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और तूफान का कमजोर पड़ना भी एक अच्छी खबर है।’’

मंत्री ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत तमिलनाडु में करीब 2.5 लाख लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

उदयकुमार ने पत्रकारों को बताया कि अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में फसलें और उपवन भी सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके आधार पर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी किसानों के लिए मुआवजे और बीमा भुगतान का एलान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह