लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, JNU में कुछ ताकतें भारत के खिलाफ छेड़ रही हैं युद्ध

By भाषा | Updated: September 19, 2018 01:02 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार( 18 सितंबर) को कहा- ‘‘पिछले कुछ सालों में (जेएनयू में) जो चीजें हुयी हैं, वे वास्तव में उत्साहजनक नहीं हैं।''

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ "युद्ध छेड़ रही हैं" और उन्हें संस्थान के छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी देखा गया है।उनकी इस टिप्पणी के कुछ दिन पहले ही वामपंथी समूहों ने जेएनयू छात्र संघ चुनावों में सभी चार प्रमुख पद जीते हैं। आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वामपंथी आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों के बीच झड़पें भी हुयी हैं।निर्मला ने कहा, " कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रही हैं और वे छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी देखे जाते हैं। इससे मैं असहज महसूस करती हूं।’’ भारतीय महिला प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू की पूर्व छात्र निर्मला सीतारमण से विश्वविद्यालय के घटनाक्रम के बारे में सवाल किया गया था।उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में (जेएनयू में) जो चीजें हुयी हैं, वे वास्तव में उत्साहजनक नहीं हैं...।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, "पुस्तिकाएं कहती हैं कि वे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। उनकी विवरणिकाएं (ब्रोशर) ऐसा कहती हैं। जेएनयूएसयू का नेतृत्व करने वाले या जेएनयूएसयू सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए भारत विरोधी कहने में आपको संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।" अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ जेएनयू परिसर में नौ फरवरी, 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए थे। इसके बाद राष्ट्रवाद पर देशव्यापी बहस के केंद्र में जेएनयू आ गया था।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब