लाइव न्यूज़ :

Presidential Polls: निर्मला सीतारमण और आरके सिंह ने पीपीई किट पहनकर डाला वोट, दोनों केंद्रीय मंत्री हैं कोरोना पॉजिटिव

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 18:13 IST

कोरोना संक्रमण से पीड़ित केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पीपीई किट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के दोनों मंत्री COVID-19 से पीड़ित हैंइसी तरह मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर में वोट डालने पहुंचे

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को देश के सांसदों और विधायकों ने अपना-अपना वोट डाला। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पीपीई किट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। केंद्र सरकार के दोनों मंत्री COVID-19 से पीड़ित हैं। 

इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए पहुंचे। 89 वर्षीय मनमोहन सिंह पिछले साल कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे हैं। इसके अलावा 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव भी बीमार से जूझ रहे हैं। 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव हर जगह शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज (सोमवार) देर शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी।

उन्होंने कहा कि 727 सांसदों और 9 विधान सभा सदस्यों वाले 736 निर्वाचकों में से, जिन्हें ECI ने मतदान करने की अनुमति दी थी, 730 निर्वाचकों में 721 सांसद और 9 विधान सभा सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। इस चुनाव में जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू कैंडीडेट हैं। तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है। मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। एनडीए की सहयोगी दलों के अलावा मुर्मू को अन्य पार्टियों का भी समर्थन है। 

टॅग्स :Nirmal Sitharamanयशवंत सिन्हाद्रौपदी मुर्मूDraupadi Murmu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष