लाइव न्यूज़ :

निर्भया के पिता ने कहा, जयसिंह को शर्म आनी चाहिए, हम सोनिया की तरह ‘बड़े दिल’ वाले नहीं

By भाषा | Updated: January 18, 2020 17:44 IST

जयसिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि वह निर्भया की मां के दर्द से पूरी तरह अवगत हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए जिन्होंने नलिनी को माफ कर दिया था और कहा था कि वह उसके लिए मौत की सजा नहीं चाहतीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘हम आपके साथ हैं लेकिन मौत की सजा के खिलाफ हैं।’’ नलिनी श्रीहरन को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी।

निर्भया के पिता ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह को इस सुझाव के लिए शर्म आनी चाहिए कि उनकी बेटी से सामूहिक बलात्कार मामले में मौत की सजा पाए चारों दोषियों को माफ कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार का इतना ‘‘बड़ा दिल’’ नहीं है जितना कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का है। उन्होंने जयसिंह से माफी मांगने के लिए भी कहा जो फांसी की सजा के खिलाफ अपने रुख के लिए जानी जाती हैं।

जयसिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि वह निर्भया की मां के दर्द से पूरी तरह अवगत हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए जिन्होंने नलिनी को माफ कर दिया था और कहा था कि वह उसके लिए मौत की सजा नहीं चाहतीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके साथ हैं लेकिन मौत की सजा के खिलाफ हैं।’’ नलिनी श्रीहरन को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। गांधी की पत्नी सोनिया गांधी के हस्तक्षेप से उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास की सजा में तब्दील कर दिया गया।

नलिनी ने इस आधार पर दया दिखाने की अपील की थी कि उसकी एक बच्ची है जिसका जन्म जेल में हुआ है। निर्भया के पिता ने कहा कि यह ‘‘गलत संदेश है।’’ उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘वह (इंदिरा जयसिंह) खुद औरत हैं। उन्हें अपने बयानों के लिए शर्मिंदा होना चाहिए और निर्भया की मां से माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सात वर्षों से इस मामले को लड़ रहे हैं। हम आम आदमी हैं न कि नेता। हमारा दिल सोनिया गांधी जी जितना बड़ा नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की मानसिकता ही बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।’’

निर्भया के पिता ने कहा कि उनकी पत्नी के भी इसी तरह के विचार हैं। उन्होंने कहा कि अदालत में उन्होंने जयसिंह को देखा था लेकिन कभी उनसे बात नहीं की। उन्होंने पूछा, ‘‘उन्हें क्यों कुछ कहा और अपमान का सामना किया जबकि मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।’’

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में शुक्रवार को फिर से एक फरवरी के लिए चारों दोषियों - विनय शर्मा (26), मुकेश कुमार (32), अक्षय कुमार सिंह (31), और पवन (25) का मृत्यु वारंट जारी किया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीसोनिया गाँधीतमिलनाडुराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो