लाइव न्यूज़ :

निर्भया सामूहिक रेप-हत्याकांडः सभी आरोपी तिहाड़ जेल पहुंचे, दोषी अक्षय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: December 10, 2019 16:19 IST

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि मंडोली जेल में रखे गये पवन कुमार गुप्ता को हाल ही में तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया। एक अन्य जेल अधिकारी ने बताया कि गुप्ता तिहाड़ की जेल नंबर 2 में है जहां इस कांड के अन्य दोषियों मुकेश सिंह और अक्षय को भी रखा गया है। चौथा दोषी विनय शर्मा तिहाड़ की जेल नंबर चार में है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में चलती बस में चालक समेत छह व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया था।उसपर बर्बर हमला किया गया था, जिसके कारण बाद में उसकी मौत हो गई थी।

दिल्ली की मंडोली जेल में रखे गये दिसंबर 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्याकांड के एक दोषी को तिहाड़ जेल में स्थानांतरित किया गया है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि मंडोली जेल में रखे गये पवन कुमार गुप्ता को हाल ही में तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया। एक अन्य जेल अधिकारी ने बताया कि गुप्ता तिहाड़ की जेल नंबर 2 में है जहां इस कांड के अन्य दोषियों मुकेश सिंह और अक्षय को भी रखा गया है। चौथा दोषी विनय शर्मा तिहाड़ की जेल नंबर चार में है।

निर्भया 23 वर्षीय उस फिजियोथेरेपी इंटर्न का काल्पनिक नाम है जिससे 16 दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में चलती बस में चालक समेत छह व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया था और उसपर बर्बर हमला किया गया था, जिसके कारण बाद में उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में एक किशोर समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें बलात्कार एवं हत्या का आरोपी बनाया गया। उनमें से एक आरोपी रामसिंह ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। बाकी की त्वरित अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में किशोर को दोषी ठहराया गया और उसे सुधार गृह में तीन साल के लिए भेजा गया।

शेष चार बालिग आरोपियों को 10 सितंबर, 2013 को बलात्कार एवं हत्या का दोषी पाया गया और तीन बाद उन्हें मृत्युदंड सुनाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 13 मार्च, 2014 को इन गुनहगारों की दोषसिद्धि को बरकरार रखा और उनकी मौत की सजा पर मुहर लगा दी। 

निर्भया गैंगरेप केस में दोषी अक्षय कुमार सिंह ने फांसी की सजा से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने दोषी विनय, पवन और मुकेश की पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। निर्भया गैंगरेप केस में इन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि उनकी सजा को दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा था।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीसुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब