लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: 'अपनी मां और लोगों को पहचान नहीं पा रहा दोषी विनय शर्मा', वकील ने दी दलील, पढ़ें अदालत ने क्या कहा

By भाषा | Updated: February 20, 2020 15:31 IST

दोषी के वकील ने दिल्ली की एक अदालत से संपर्क कर आग्रह किया है कि उसका मुवक्किल मानसिक बीमारी, शिजोफ्रेनिया और सिर में चोट से पीड़ित है और उसे बेहतर उपचार की दिया जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया मामले के चारों दोषियों में से एक दोषी विनय शर्मा तिहाड़ जेल की सेल में अपना सिर दे मारा, जिससे उसे हल्की चोटें आने की खबर आई थी।अब दोषी के वकील ने दिल्ली की एक अदालत से संपर्क कर आग्रह किया है कि उसका मुवक्किल मानसिक बीमारी, शिजोफ्रेनिया और सिर में चोट से पीड़ित है और उसे बेहतर उपचार की दिया जाना चाहिए।

निर्भया मामले के चारों दोषियों में से एक दोषी विनय शर्मा तिहाड़ जेल की सेल में अपना सिर दे मारा, जिससे उसे हल्की चोटें आने की खबर आई थी। अब दोषी के वकील ने दिल्ली की एक अदालत से संपर्क कर आग्रह किया है कि उसका मुवक्किल मानसिक बीमारी, शिजोफ्रेनिया और सिर में चोट से पीड़ित है और उसे बेहतर उपचार की दिया जाना चाहिए। 

वकील ने अदालत को बताया कि दोषी विनय शर्मा अपनी मां सहित अन्य लोगों को नहीं पहचान पा रहा है। 

अभियोजक ने दोषी की मानसिक बीमारी और सिर की चोट के उपचार संबंधी याचिका का विरोध किया, कहा कि यह विचार योग्य नहीं है। 

अदालत ने दोषी विनय की याचिका पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शनिवार को अपना जवाब प्रस्तुत करें। 

बता दें कि विनय शर्मा द्वारा खुद को चोट पहुंचाए जाने के बाद अधिकारियों ने बताया कि घटना जेल संख्या तीन में रविवार की दोपहर हुई। उसे मामूली चोट आई है और जेल परिसर में ही उसका उपचार किया गया।

जेल अधिकारियों ने बताया कि विनय ने कुछ समय के लिए खाना छोड़ दिया था। उन्होंने बताया, ‘‘उसका स्वभाव चिड़चिड़ा है और अन्य तीन दोषियों की तुलना में उसका बर्ताव भी कुछ अलग है। बाकी के तीनों की तुलना में वह अलग है, अलग तरीके से पेश आता है।’’

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार दोपहर विनय ने कोठरी के भीतर दीवार पर सिर पटका, इसमें वह घायल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे तुरंत रोका तथा चिकित्सकों को बुलाया।’’

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आदेश दिया था कि निर्भया मामले के चारों दोषी मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) को तीन मार्च को सुबह छह बजे फांसी दी जाए।

अदालत को सूचित किया गया कि विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर था हालांकि बाद में उसने अनशन तोड़ दिया। अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे कानून के मुताबिक विनय की उचित देखभाल करें।

विनय के वकील ने अदालत को सूचित किया कि दोषी के साथ जेल में मारपीट हुई है और उसे सिर में चोट आई है। उन्होंने कहा कि विनय गंभीर मानसिक रोग से पीड़ित है इसलिए उसे मौत की सजा नहीं दी जा सकती।

अदालत ने ‘मानसिक रोग’ के आधार को अस्वीकार करते हुए कहा कि यह मुद्दा शीर्ष अदालत के समक्ष उठाया गया था और चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर वह याचिका अस्वीकार कर दी गई थी।

रिपोर्ट में चिकित्सकों ने कहा था कि दोषी ‘‘मानसिक रूप से संतुलित’’ है और ‘‘याचिकाकर्ता की सामान्य हालत स्थिर है।’’

सूत्रों के मुताबिक फांसी की तारीख नजदीक आने के साथ ही चारों दोषियों की मानसिक जांच नियमित रूप से की जा रही है। चारों दोषियों को जेल संख्या तीन में अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों दोषियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली गैंगरेपकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट