लाइव न्यूज़ :

निपाह वायरस: छह संदिग्ध मरीजों की जांच के नतीजे निगेटिव, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लिए हालात के जायजे

By भाषा | Updated: June 6, 2019 12:57 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने के लिए एक एपिडेमियोलॉजिस्ट समेत छह लोगों की टीम को काम पर लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि निपाह संक्रमण की चपेट में आए कॉलेज छात्र की हालत स्थिर है और उसके संपर्क में आए कुल 314 लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया हैकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केरल में लोक स्वास्थ्य उपायों का बुधवार को जायजा लेने के बाद कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि केरल के एर्णाकुलम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह व्यक्तियों की निपाह वायरस की जांच के परिणाम निगेटिव आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि निपाह संक्रमण की चपेट में आए कॉलेज छात्र की हालत स्थिर है और उसके संपर्क में आए कुल 314 लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, “सभी छह संदिग्ध मरीजों के खून एवं सीरम के नमूनों की जांच निपाह विषाणु संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई और नतीजे निगेटिव आए हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने के लिए एक एपिडेमियोलॉजिस्ट समेत छह लोगों की टीम को काम पर लगाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केरल में लोक स्वास्थ्य उपायों का बुधवार को जायजा लेने के बाद कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र ने रोग के संपर्क में आने वाले लोगों, नमूने एकत्रित करने या उनकी जांच के लिए अस्पताल में अलग कमरा रखने की मानक संचालन प्रक्रिया तथा संक्रमण के संभावित स्रोत एवं संपर्क के तरीके और वजह का पता लगाने के लिए कई विषयों के विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा महामारी की जांच और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने पर चर्चा की गई। 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos