लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश पहुंचा निपाह वायरस का खौफ, मरे मिले दर्जनों चमगादड़

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 24, 2018 11:04 IST

हिमाचल प्रदेश के नाहन के एक सरकारी स्कूल में कई चमगादड़ों की मौत के बाद पूरे इलाके में निपाह वायरस का खौफ फैल गया है।

Open in App

शिमला, 24 मईः दक्षिण भारत के राज्य केरल में निपाह वायरस से अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से ज्यादा का इलाज चल रहा है। केरल के अलावा सरकार ने गोवा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और तेलंगाना राज्यों में सावधानी बरतने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि निपाह वायरस का प्रसार सुअर और चमगादड़ से हुआ है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन के एक सरकारी स्कूल में कई चमगादड़ों की मौत के बाद पूरे इलाके में निपाह वायरस का खौफ फैल गया है। जिले के मुख्य मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय शर्मा के मुताबिक 'मृतक चमगादड़ों के सैंपल भेजकर जांच करवाई जा रही है। हमने स्कूल के अध्यापकों, बच्चों और प्रशासन को इसके प्रति जागरुक किया है।'

यह भी पढ़ेंः- निपाह वायरस के लिए फल नहीं मनुष्य खुद जिम्मेदार, भूखे-तनावग्रस्त चमगादड़ों से फैला वायरस

गर्मी के दिनों में दक्षिण भारत से हजारों की संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली जैसे स्पॉट पर सैर के लिए आते हैं। सरकार ने ऐहतियातन निपाह वायरस का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में आने वाले जिन पर्यटकों को खांसी, जुकाम या बुखार है उनकी स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

हमीरपुर की उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने लोगों से निपाह वायरस से बचने की अपील की है। दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु से कई पर्यटक रोहताग दर्रे तक जाते हैं ताकि बर्फ देख सकें। इन दिनों कुल्लू घाटी में रोजाना करीब 70 हजार पर्यटक आ रहे हैं। राजधानी शिमला में भी हर रोज करीब 40,000 पर्यटक पहुंच रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :निपाह वायरसहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत