लाइव न्यूज़ :

केरल में दर्दनाक हादसाः सरकारी और प्राइवेट बस की आपस में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, 40 घायल; मरनेवालों में ज्यादातर छात्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2022 10:09 IST

केरल के मंत्री एम बी राजेश ने कहा, "पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।" डक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबसेलियोस विद्यानिकेतन स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही पर्यटक बस एर्नाकुलम से ऊटी की ओर जा रही थीजबकि केएसआरटीसी की बस कोयंबटूर जा रही थी। पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं। 

पालक्काडः केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक निजी पर्यटक बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वडक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बसेलियोस विद्यानिकेतन स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही पर्यटक बस एर्नाकुलम से ऊटी की ओर जा रही थी, जबकि केएसआरटीसी की बस कोयंबटूर जा रही थी। मृतकों में केएसआरटीसी बस से पांच छात्र, एक शिक्षक और तीन यात्री शामिल हैं। कुल 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरल के मंत्री एम बी राजेश ने कहा, "पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।" अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले, उत्तराखंड के एक अन्य मामले में पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई थी और अठारह घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल त्रासदियों में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

टॅग्स :केरलसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी