लाइव न्यूज़ :

एट्टूमानूर मंदिर में पवित्र रुद्राक्ष माला के सोने की परत वाले नौ मोती गायब पाए गए

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:36 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), 14 अगस्त कोट्टायम स्थित प्रसिद्ध एट्टूमानूर शिव मंदिर के प्रमुख देवता की शोभा बढ़ाने वाली पवित्र रुद्राक्ष माला के सोने की परत वाले मोती गायब पाए गए हैं। मंदिर के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंदिर के नए प्रमुख पुजारी पद्मनाभन संतोष की निगरानी में हाल में की गई एक आंतरिक लेखा परीक्षा के दौरान पवित्र माला के कुल 81 मोतियों में से नौ गायब पाए गए। उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के तुरंत बाद पुजारी ने मंदिर के अधिकारियों से मंदिर में पूजा और अन्य अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी सामानों की सूची तैयार करने को कहा था और इसी दौरान यह मामला सामने आया।

स्थानीय मीडिया ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मंदिर सलाहकार समिति और भक्तों ने इस घटना की जांच की मांग की। उन्होंने यह पता लगाए जाने की मांग की कि क्या मोतियों की चोरी हुई है या रुद्राक्ष की मूल माला को कम संख्या वाले मोतियों की माला से बदल दिया गया है।

मंदिर प्रबंधन की शीर्ष संस्था त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने इस संबंध में अपने पवित्र आभूषणों के प्रभारी आयुक्त (तिरुवभरणम) से रिपोर्ट मांगी है। टीडीबी के अध्यक्ष एन. वसु ने पुष्टि की कि लेखा परीक्षा के दौरान पवित्र आभूषण के कुल 81 मोतियों में से नौ गायब पाए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘समय पर बोर्ड को घटना की जानकारी देने में संबंधित मंदिर अधिकारियों की ओर से चूक हुई है। न सिर्फ मोतियों के गायब होने के संबंध में जांच की जाएगी, बल्कि इन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'' पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो