लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू पंजाब चुनाव स्थगित कराने की केजरीवाल की चाल: चन्नी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत सरकार द्वारा लगाया गया रात्रिकालीन कर्फ्यू कोविड-19 को खतरा बताकर पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित कराने की चाल भर है।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी पंजाब चुनाव को स्थगित कराने की इच्छा रखने का आरोप लगाया। पंजाब में आप मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसने मुख्यमंत्री के दावे को ‘आधारहीन’ और ‘बचकाना’ करार दिया है।

चन्नी ने 58 नई बसों को सरकारी बेड़े में शामिल करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में खुद एक बस चलाई और कॉलेज में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क यात्रा पास देने की घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा स्वास्थ्य कर्मियों और ट्रक यूनियन से संबंधित मुद्दों को शीघ्र सुलझाने की योजना है लेकिन आप और भाजपा चुनाव को स्थगित कराना चाहते हैं। आप ने दिल्ली में यह दिखाने के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया कि स्थिति गंभीर है और ऐसे में चुनाव आयोजित नहीं करने चाहिए। हालांकि, उनकी खुद की पार्टी ‘आज’ चुनाव आयोजित करने के लिए तैयार थी।

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और ओमीक्रोन के खतरे के बीच सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केजरीवाल लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। आप नेता ने चन्नी के बयान को ‘आधारहीन’ और ‘बचकाना’ करार देते हुए कहा कि रात में कर्फ्यू सिर्फ दिल्ली में ही नहीं अन्य राज्यों में भी लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonipat Municipal Corporation election results 2026: सोनीपत में खिला कमल, मुकेश बामनिया ने दर्ज की शानदार जीत

भारतकौन हैं प्रतीक यादव? सियासी शोर से दूर, वर्कआउट के शौकीन थे अखिलेश यादव के छोटे भाई

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 मई को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें? जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों में ईंधन की कीमतें

भारतअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कारोबारGold-Silver Duty Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सोना? सरकार ने 15% बढ़ाए इंपोर्ट ड्यूटी के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतHaryana Civic Polls 2026 Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस के बीच साख की लड़ाई

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय