लाइव न्यूज़ :

कश्मीर गए यूरोपीय यूनियन के सांसद ने कहा, घाटी में विपक्षी दलों के नेताओं को भी आने देना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 11:47 IST

जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए यूरोपीय यूनियन के 23 सांसदों का एक दल मंगलवार को दिवसीय दौरे पर पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य लार्स पैट्रिक बर्ग ने कहा है कि इस शिष्टमंडल को 'मुस्लिम विरोधी' कहना गलत है।5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की केंद्र की घोषणा के बाद कश्मीर के दौरे पर आने वाला पहला शिष्टमंडल है। 

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए यूरोपीय यूनियन के सांसद निकोलस फेस्ट ने भारत के विपक्षी दलों के नेताओं को भी घाटी में जाने देने की वकालत की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फेस्ट ने कहा,  श्रीनगर की अपनी यात्रा में मुझे लगता है कि यदि आप यूरोपीय संघ के सांसदों को जाने देते हैं, तो आपको भारत के विपक्षी राजनेताओं में भी जाने देना चाहिए। सरकार को किसी तरह से इसका समाधान करना चाहिए। 

यूरोपियन यूनियन सांसद ने कहा, 'हमें 'मुस्लिमों से नफरत' करने वाले नाजी कहना गलत'

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर आने वाले इन यूरोपीय सांसदों में से ज्यादातर 'मुस्लिम-विरोधी' दक्षिणपंथी हैं। यूरोपियन यूनियन के इस शिष्टमंडल में शामिल जर्मनी राइटविंग अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AFD) और यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य लार्स पैट्रिक बर्ग ने कहा है कि इस शिष्टमंडल को 'मुस्लिम विरोधी' कहना गलत है। लार्स पैट्रिक को कुछ आवश्यक काम की वजह से यात्रा के बीच से ही जर्मनी वापस लौटना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए यूरोपीय यूनियन के 23 सांसदों का एक दल मंगलवार को दिवसीय दौरे पर पहुंचा है। 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की केंद्र की घोषणा के बाद कश्मीर के दौरे पर आने वाला पहला शिष्टमंडल है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत