लाइव न्यूज़ :

फुलवारी शरीफ में टेरर माड्यूल मामले में NIA ने बिहार के कई जिलों में की छापेमारी, खुले कई राज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2022 17:33 IST

बिहार में एनआईए के इस जबर्दस्त कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप मचा हुआ है. अब यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या बिहार आतंकियों के लिए सेफ शेल्टर बन गया था? आतंकियों के स्लीपर सेल में बिहार को पनाहगाह बना डाला था.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले फुलवारी शरीफ से देशविरोधी गतिविधि चलाने वाले कुछ साजिशकर्ता दबोचे गये तो पूछताछ में अब बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं.अब इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग से विंग बनाई गयी है.सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाकर रखी गयी है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में टेरर माड्यूल के हुए खुलासे के बाद अब इस मामले में एनआईए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस मामले के तार अब दूसरे राज्यों से भी जुड़ते दिख रहे हैं. एनआईए की टीम ने आज सुबह-सुबह एक साथ बिहार में पटना के साथ दरभंगा, नालंदा, मोतिहारी, किशनगंज और अररिया में एक साथ छापेमारी की है. इस दौरान पकड़े गए संदिग्धों नूरुद्दीन जंगी, अतहर परवेज और अन्य आरोपितों के ठिकानों की तलाशी ली है. दरभंगा में छापेमारी के बाद नुरुद्दीन जंगी के घर से एनआईए की टीम कुछ कागजात ले आई है.

बिहार में एनआईए के इस जबर्दस्त कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप मचा हुआ है. अब यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या बिहार आतंकियों के लिए सेफ शेल्टर बन गया था? आतंकियों के स्लीपर सेल में बिहार को पनाहगाह बना डाला था. बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित के फोन से कई अहम राज बाहर आए हैं. कई संदिग्धों के नंबर उसके फोन से मिले हैं. इन नंबरों का डिटेल अब निकाला जा रहा है. इन नंबरों में कई बिहार के बाहर के भी नंबर हैं. ये नंबर आरोपित की गिरफ्तारी के बाद से बंद कर लिये गये हैं. 

कुछ दिनों पहले फुलवारी शरीफ से देशविरोधी गतिविधि चलाने वाले कुछ साजिशकर्ता दबोचे गये तो पूछताछ में अब बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग से विंग बनाई गयी है. सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाकर रखी गयी है. जांच के क्रम में यह भी बात सामने आई है कि देश को इस्‍लामिक राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्‍य के साथ ये लोग काम कर रहे थे. देश में जा‍तीय विद्वेष पैदा करने की सा‍जिश थी. इस षडयंत्र के तार कई देशों से जुड़े होने के साक्ष्‍य मिलने के बाद एनआईए ने 22 जुलाई को जांच की जिम्‍मेदारी अपने हाथों में ली. 

तब से संदिग्‍धों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है. उनसे कई अहम सुराग मिले हैं. दरभंगा के सिंहवाडा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मो. जाकिर के पुत्र मुस्तकीम और उसी गांव के सनाउल्लाह उर्फ आकिब घर पर छापेमारी की गई है, तो पटना में आरोपी अतहर परवेज के घर पर भी छापेमारी की गई है. वहीं एनआईए की टीम मोतिहारी के चकिया के कुअवां गांव स्थित पीएफआई के जेनरल सेक्रेटरी रियाज मॉरुफ उर्फ बब्लू के घर की तलाशी ली है. फुलवारी शरीफ थाने में दर्ज पीएफआई और गजवा- ए- हिंद जिहादी मॉड्यूल के दोनों मामले को एनआईए ने पूरी तरह से अपने हाथों में ले लिया है.

टॅग्स :बिहारएनआईएपटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos