लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने चेन्नई की अदालत में आईएसआईएस आतंकी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून एनआईए ने चेन्नई की एक विशेष अदालत में आईएसआईएस के एक आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जोकि देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले बड़े समूह का हिस्सा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई स्थित विशेष एनआईए अदालत में सोमवार को केरल के पुन्नकट्टुविला वीदू निवासी सैयद अली (31) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम समेत अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले में आईएसआईएस के आतंकियों लियाकत अली और खाजा मोइद्दीन समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

इस मामले में 28 दिसंबर 2019 को चेन्नई सिटी पुलिस थाने की सीआईडी ने मामला दर्ज किया था और बाद में जनवरी 2020 में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

प्रवक्ता ने कहा, '' जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सैयद अली उर्फ जुबैर उर्फ अनीस उर्फ अबुबकर तकनीकी रूप से बेहद दक्ष व्यक्ति है। उसने विदेश में बैठे हैंडलर से संपर्क साधने के लिए डार्क वेब का उपयोग करने में मोइद्दीन की सहायता की और साजिश रचने में भी शामिल रहा तथा छुपने के लिए सुरक्षित जगह का इंतजाम किया। अली ने विस्फोटक सामग्री एवं उपकरण भी खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती