लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने माओवादी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:56 IST

Open in App

कोच्चि, सात नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2016 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हथियार प्रशिक्षण शिविर में कथित तौर पर शामिल होने और प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप में एक माओवादी को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आर राघवेंद्रन (32) तमिलनाडु के वेल्लोर जिले का निवासी है। उसे भाकपा (माओवादी) के हथियार प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने और संगठन की गतिविधियों को समर्थन देने तथा उसे आगे बढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला केरल के मलप्पुरम में सितंबर 2017 में दर्ज किया गया था। यह मामला निलंबुर जंगल में सितंबर 2016 में भाकपा (माओवादी) के स्थापना दिवस के कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण, हथियारों का प्रशिक्षण सहित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा भारत की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाली राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि इस माामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त