लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार, कहा वे कंस के उपासक हैं जो रामभक्तों पर चलवाते थे गोलियां

By आजाद खान | Updated: January 5, 2022 10:20 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा के शासन में बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी, लेकिन अब हालात बदले हैं और इसमें फर्क भी आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ में सीएम योगी ने अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण वाले बयान का जवाब दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्हें कंस का उपासक बताया है।सीएम योगी ने राम भक्तों पर गोली चलवाने के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें कंस को पूचने वाला बताया है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा, ‘‘जो लोग अपने सपनों में भगवान श्रीकृष्ण के आने की बात कहते हैं, आज भगवान श्रीकृष्ण भी उन्हें कोस रहे होंगे।’’ बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को 7000 करोड़ रुपए की लागत से 660 मेगावाट हरदुआगंज ताप विद्युत संयंत्र सहित तीन दो बिजली योजनाओं के लोकार्पण एवं एक बिजली योजन का शिलान्यास करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस शिलान्यास के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया था। इस जनसभा में सीएम योगी ने सपा के शासनकाल को ‘‘दंगों का उत्पादन काल’’ बताते हुए कहा, ‘‘वो (अखिलेश) भगवान कृष्ण का नाम लेते हैं और कहते हैं कि भगवान कृष्ण मेरे सपने में आते हैं, लेकिन वो भूल जाते हैं कि कृष्ण की नगरी में ही पिछली सरकार (सपा सरकार) का सबसे पहला दंगा कोसी (मथुरा) में हुआ था और वहीं पर जवाहर बाग कांड हुआ था।’’ उन्होंने आगे कहा कि अब तो भगवान भी उन्हें कोस रहे होंगे कि जब सत्ता मिली तो उन्होंने कंस का उपासक बनकर जवाहर बाग की घटना करा दी थी। 

इससे पहले क्या कहा था अखिलेश यादव ने

सीएम योगी ने यह बयान अखिलेश यादव द्वारा कहे गए भगवान श्रीकृष्‍ण वाली बात पर दी है। इससे पहले सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में एक दावा किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘भगवान श्रीकृष्‍ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे, रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।’’ यादव ने इस पर आगे कहा था कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है, लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उल्लेखनीय है कि सपा के कार्यकाल में मथुरा में जून 2016 में जवाहर बाग पार्क में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई हिंसा में पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकुल द्विवेदी और एक दारोगा समेत 29 लोग मारे गए थे। रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में एक संगठन के सदस्यों ने 270 एकड़ के जवाहर बाग पर कब्जा कर लिया था जो कि सरकारी जमीन थी। इस हिंसा में रामवृक्ष यादव भी मारा गया था। सीएम योगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि पिछली सरकारें महंगे दामों पर बिजली खरीदती थी और उसका बोझ जनता पर डाल देती थीं; पहले की सरकारों में बिना बिजली के स्मार्ट फोन और लैपटॉप चार्ज नहीं हो पाते थे, लेकिन हमारी सरकार निर्बाध रूप से बिजली दे रही है।

सीएम योगी ने राम भक्तों पर गोली चलवाने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर रामभक्तों पर गोली चलवाने का भी आरोप लगाया है। सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर का शिलान्यास करने के बाद आयोजित एक जनसभा में सीएन योगी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाते थे उनसे क्या यह उम्मीद की जा सकती है कि वे अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कराते। बेटियों से जब छेड़छाड़ होती थी तो वे कहते थे गलती हो जाती है, लेकिन अब फर्क आया है, ऐसे मामलों में अब कार्रवाई होती है।’’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण