लाइव न्यूज़ :

Video Viral: 74 साल बाद जब मिले दो भाई तो पहले लगे गले, फिर फूट-फूट कर रोए; जानें भारत-पाक बंटवारे के समय बिछड़े भाइयों की पूरी कहानी

By आजाद खान | Updated: January 13, 2022 16:08 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों भाई बंटवारे के समय अलग हो गए थे और कई सालों के बाद अब जाकर वे एक दूसरे से मिल पाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और पाकिस्तान में रह रहे दो भाई करीब 74 साल बाद एक दूसरे से मिल पाए हैं। मिलने के बाद दोनों भाई पहले एक दूसरे को गले लगया और फिर रो पड़े। दोनों भाइयों ने दोनों देशों के सरकारों का भी शुक्रिया अदा किया है।

करीब 74 साल बाद इन दो भाइयों का कुछ ऐसे मिलन हुआ कि यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए। जी हां, पाकिस्तान का रहने वाला सिद्दीक जब भारत में रहने वाले बड़े भाई हबीब उर्फ ​​शेला से 74 साल बाद मुलाकात की तो दोनों एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगे। इनका यह मिलाप करतारपुर कॉरिडोर में बुधवार को हुई है। बताया जा रहा है कि बंटवारे के समय ये दोनो भाई एक दूसरे से अलग हुए थे और काफी कोशिशों के बाद भी वे दोबारा नहीं मिल पाए थे। ऐसे में बुधवार का उनका मिलन इतने सालों के बाद यह पहला मिलन है। इस मिलन के बाद दोनों भाइयों ने दोनों देशों की सरकारों का धन्यवाद किया है।

कुछ ऐसे मिले दो भाई

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया बुधवार को दो भाई एक दूसरे से मिलने के लिए करतारपुर कॉरिडोर पर पहुंचे हैं। एक तरफ से हबीब आता है तो दूसरे तरफ से सिद्दीक को आते वीडियो में देखा गया है। इसके बाद दोनों भाइयों ने गला मिला और उसमें से एक भाई ने फूतफूट कर रोया था। इसके बाद दोनों ने वहां मौजूद आसपास के लोगों के साथ दोनों देशों के सरकारों का भी शुक्रिया अदा किया है। 

कैसे बिछड़े थे यह भाई

बताया जा रहा है कि ये दो भाई बंटवारे के समय बिछड़े थे। ये उस समय काफी छोटे थे जब यह घटना घटी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बटवारे के समय सिद्दीक अपनी मां के साथ फुलेवाला गए थे, इसके बाद उनके परिवार पर चरमपंथी भीड़ द्वारा हिंसक हमला हुआ था जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान भागना पड़ा था। वहीं हबीब भारत में ही रह गया और अपने भाई को मिस करता रहा था। करीब दो सालों की कोशिश के बाद इन दोनों की मुलाकात हो पाई है।  

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरवायरल वीडियोKartarpurभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया