लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने 22 जिलों के कलेक्टर का किया तबादला, जानें इस प्रशासनिक फेरबदल में कौन कहां गया

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 10:19 IST

राजस्थान सरकार ने नए साल के पहले महीने में ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 22 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसमें तीन ऐसे अधिकारी भी हैं जिन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जयपुर:राजस्थान सरकार (Ashok Gehlot Government) ने रविवार रात प्रशासनिक फेरबदल कर 52 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किए हैं। यही नहीं सरकार ने तीन और अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में राजधानी जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर और उदयपुर समेत कई जिलों के अधिकारी बदले गए हैं। यही नहीं कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, चुरू, जोधपुर, पाली, अजमेर, भरतपुर, नागौर, डूंगरपुर, झालावाड, सवाईमाधेपुर, दौसा, सिरोही, भीलवाडा, चित्तोडगढ के साथ राजसमंद के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं। 

टी रविकांत को सौंपा गया प्रमुख शासन सचिव उद्योग का कार्यभर

आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव वित्त (राजस्व) से हटाकर प्रमुख शासन सचिव उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) राजकीय उपमक्रम और प्रमुख शासन सचिव विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं सुरेश चंद गुप्ता को शासन सचिव गृह से हटाकर शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 

कैलाश चंद मीणा को मिला शासन सचिव गृह विभाग का पद

इसके साथ आदेश के अनुसार कोटा के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा को शासन सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है। आशुतोष ए टी पेडणेकर को शासन सचिव उद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्य उद्यम (एमएसएमई) एवं राजकीय उपक्रम से हटाकर शासन सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डॉ. पृथ्वी राज को शासन सचिव जल संसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग का पद दिया गया है। दीपक नंदी को कैलाश चंद मीणा के स्थान पर कोटा का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। 

डॉ. प्रतिभा सिंह बनी जैसलमेर के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट

कार्मिक विभाग के अनुसार डॉ. प्रतिभा सिंह को जैसलमेर का जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, मुख्यमंत्री के विशष्ठ सचिव राजन विशाल को जयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट वहीं जयपुर जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा को श्रम विभाग में आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी अखिल अरोडा को प्रमुख शासन सचिव वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ साथ प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इसी तरह नवीन महाजन अध्यक्ष राजस्थान कर बोर्ड को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड, नरेश कुमार ठकराल शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग को शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसअशोक गहलोतभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण