लाइव न्यूज़ :

अफगान पासपोर्ट पर चार आतंकियों के देश में घुसने की खबर, खुफिया एजेंसियों को किया गया सतर्क

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 20, 2019 08:25 IST

अफगान पासपोर्ट पर देश में एक साथ चार आतंकियों के भारत में घुस आने की सूचना मिली है। इस खबर के सामने आटे ही देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान का पासपोर्ट रखने वाले चार व्यक्ति आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए देश में दाखिल हुए हैं. एसओजी का एक मुख्य कार्य गुजरात में विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर नजर रखना है.

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने विशेष संचालन समूह (एसओजी) की सभी इकाइयों को 15 जुलाई से राज्य में रह रहे अफगान नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा है. अधिकारियों ने बताया कि यह निर्देश सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के आधार पर दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान का पासपोर्ट रखने वाले चार व्यक्ति आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए देश में दाखिल हुए हैं.

एसओजी का एक मुख्य कार्य गुजरात में विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर नजर रखना है. इस महीने की 17 तारीख को फैक्स के माध्यम से एसओजी के प्रभारियों को भेजे गए संदेश में कहा गया है, 'संभावित आतंकी हमलों के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार, भारतीय शहरों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आतंकी हमले करने के लिए अगस्त की शुरुआत में चार लोग भारत में प्रवेश कर चुके हैं जिनके पास अफगानिस्तान का पासपोर्ट है.

इसके साथ ही इसमें एक आतंकवादी की तस्वीर संलग्न है जो अफगानिस्तान के कुनार प्रांत का रहने वाला है. यह इस आतंकवादी समूह का मुखिया है. हम जाकी नामक व्यक्ति का पाकिस्तानी पहचान पत्र भी संलग्न कर रहे हैं जो इस समूह को निर्देशित कर रहा है.'

एटीएस ने एसओजी टीमों को मुखबिरों के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करने और अफगान नागरिकों की आबादी वाले क्षेत्रों में सत्यापन करने का निर्देश दिया तथा एटीएस को सूचित किया कि यदि कोई उपयोगी जानकारी प्राप्त हो तो उसे सूचित किया जाए. हालांकि अब तक कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है.

टॅग्स :आतंकवादीअफगानिस्तानइंडियागुजरातराजस्थानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं