‘परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे... ना फर्जी चाचा..’, MP के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर भड़की कांग्रेस. इंदौर में पोस्टर लगाकर बोली- माफी मांगे

By आजाद खान | Published: January 30, 2022 12:55 PM2022-01-30T12:55:38+5:302022-01-30T13:06:19+5:30

इस पर कांग्रेस ने कहा है कि मंत्री ने ऐसे बयान से अपनी तुच्छ शिक्षा का परिचय दिया है।

news mp Higher Education Minister Mohan Yadav controversial post on mahatma gandhi chacha nehru congress demand apology | ‘परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे... ना फर्जी चाचा..’, MP के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर भड़की कांग्रेस. इंदौर में पोस्टर लगाकर बोली- माफी मांगे

‘परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे... ना फर्जी चाचा..’, MP के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर भड़की कांग्रेस. इंदौर में पोस्टर लगाकर बोली- माफी मांगे

Highlightsमध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के एक पोस्ट से नया विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर विवादित पोस्ट किया था।कांग्रेस उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।

इंदौर: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर प्रदेश कांग्रेस ने खुली चेतावनी दी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने बकायदा पोस्टर लगाकर नेता के बयान का विरोध किया है। उनका कहना है कि अगर मंत्री मोहन यादव माफी नहीं मांगेगे तो उन्हें इंदौर में घुसने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्री ने इससे पहले महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर विवादित बयान दिया था जिसके कारण प्रदेश कांग्रेस उनसे नाराज है और उनकी माफी की मांग कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस कर रहा है विरोध

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इसके लिए पार्टी ने यूनिवर्सिटी के गेट पर एक पोस्टर भी लगाया है जिसमें मंत्री को माफी नहीं मांगने पर इंदौर में नहीं घुसने देने की बात कही गई है। यह नहीं विरोध के रुप में पोस्टर में यह भी लिखा हुआ है कि गोड़से वादियों होश में आओ। इसके साथ कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश कांगेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने दावा किया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन अपने फेसबुक पोस्ट में मंत्री मोहन यादव ने लिखा था, ‘‘गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, सरदार वल्लभभाई पटेल थे। परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे, ना ही देश के फर्जी चाचा थे…. ना लोहे की महिला थी, ना ही कंप्यूटर के आविष्कारक थे।’’ इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को मांग की है कि इस प्रकार की ‘अशोभनीय’ टिप्पणी पोस्ट करने के लिए मंत्री माफी मांगें। 

आलोचना के बाद यादव ने हटाया था अन्य पोस्ट भी

इसके अलावा,  मंत्री मोहन यादव ने लिखा था, ‘‘परेड में काशी विश्वनाथ की झांकी थी, वैष्णो देवी की झांकी थी, सनातन संस्कृति का नजारा था। मेरा देश सही में बदल रहा है, मेरा देश अंग्रेजी गुलामों के जबड़ों से निकल रहा है, मेरा देश सही में स्वतंत्र हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, बाद में इसकी आलोचना होने के बाद यादव ने इस पोस्ट को हटा दिया था।

कांग्रेस कर रही है मंत्री को हटाने की मांग

गुप्ता ने कहा कि मंत्री की यह फर्जी पिताजी एवं फर्जी चाचा की टिप्पणी क्रमश: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में थी और ऐसा कर उन्होंने अपनी तुच्छ शिक्षा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यादव माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें मंत्री पद से तत्काल हटा देना चाहिए।

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री के पोस्ट से कांग्रेस इसलिए भड़की हुई है, क्योंकि इसमें मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी और सनातन धर्म की प्रशंसा की गई है, जो विपक्षी पार्टी की तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ है।

Web Title: news mp Higher Education Minister Mohan Yadav controversial post on mahatma gandhi chacha nehru congress demand apology

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे