लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकी ढेर; पिछले 5 दिनों में 4 और महीने भर में 8 उग्रवादी मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 5, 2022 16:34 IST

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को यह खबर मिली थी कि इलाके में आतंकवादी छुपे हैं, इस पर सर्च आप्रेशन करते हुए इन आतंकियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों के ताजा मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत तीन और आतंकियों के मरने की खबर सामने आई है।यह घटना पुलवामा जिला स्थित चांदगाम इलाके में घटी है। इससे पहले भी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत तीन और आतंकियों को ढेर कर दिया है। पांच दिनों में चार पाकिस्तानी आतंकियों को मारा जा चुका है जबकि एक माह में ढेर कि गए कुल 29 आतंकियों में 8 पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिला स्थित चांदगाम इलाके में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। सुरक्षाबलों का कहना है कि तीनों आतंकियों को मारने से पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका दिया गया परंतु हर बार उन्होंने उनकी अपील का जवाब गोलियों से दिया। एक के बाद एक तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों के प्रति आईजीपी विजय कुमार ने दावा किया है कि वे जैश ए मुहम्मद से जुड़े हुए थे। वहीं मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है। यह याद रखने योग्य तथ्य है कि दिसंबर माह से अब तक 8 पाकिस्तानी समेत 29 आतंकवादी सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारे गए हैं। पिछले पांच दिनों में घाटी में 8 आतंकियों का काम तमाम किया गया है। जिसमें चार पाकिस्तानी हैं।

सुरक्षाबलों को मिले कई हथियार और गोला-बारूद

आज पुलवामा में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि इन आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी था। मुठभेड़ स्थल से 2 एम-4 कारबाइन, एक एके-47 व उसकी मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है। तीनों आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को भी कुलगाम में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दो आतंकी ढेर हो गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

इससे पहले भी हुए है मुठभेड़ 

इससे पहले कल दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-तौयबा के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनके नामों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले कुलगाम के मिरहामा में बुधवार को पाकिस्तानी जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos