लाइव न्यूज़ :

गुरु के 'साहिबजादों' को स्कूल के नाटक में दिखाने पर सिखों ने जताई नाराजगी, पुराना वीडियो वायरल होने पर स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी

By आजाद खान | Updated: January 14, 2022 17:10 IST

इस पर स्कूल के प्रबंधन ने कहा कि मामला बहुत पुराना है लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में सिख समुदाय के एक गुरु के 'साहिबजादों' को नाटक में देखाने से एक नया विवाद शुरू हुआ है। सिखों का यह मानना है कि उनके गुरु के 'साहिबजादों' को इस तरह देखाना सही नहीं है।इस पर निजी स्कूल के प्रबंधन ने माफी भी मांगी है।

अमृतसर: गुजरात के अहमदाबाद में सिख समुदाय के एक गुरु के 'साहिबजादों' को नाटक में पेश करने से विवाद शुरू हो गया है। बता दें कि यहां के एक निजी स्कूल के प्रबंधन ने छात्रों के एक नाटक के माध्यम से सिखों के 10वें गुरु के 'साहिबजादों' की भूमिका को प्रदर्शित किया था। जिसके बाद विवाद गहराने लगा तो स्कूल के प्रबंधन ने इसके लिए माफी भी मांगी है। एसजीपीसी ने गुरूवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। इस पर बोलते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख 'रेहत मर्यादा' (आचार संहिता) और परंपराओं के अनुसार, कोई भी व्यक्ति सिख गुरूओं और उनके परिवार के सदस्यों को इस तरह प्रदर्शित नहीं कर सकता। बता दें कि यह नाटक बहुत पहले हुआ था लेकिन उसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

सिख मिशन गुजरात ने इस पर संबंधित स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण

बता दें कि इस बयान में कहा गया है कि एसजीपीसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के रूप में साझा किए गए नाटक का संज्ञान लिया है। इस पर हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के बाद, एसजीपीसी की धर्म प्रचार समिति के तहत सिख मिशन गुजरात के 'प्रचारकों' ने संबंधित स्कूल से नाटक के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं इस मामले को स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में लाए जाने के बाद उसने (स्कूल प्रबंधन ने) लिखित माफीनामा भी जारी किया है। 

क्या कहा निजी स्कूल के प्रबंधन ने

इस मामले में निजी स्कूल के प्रबंधन ने एसजीपीसी के प्रचारकों को सूचित किया कि वीडियो 2019 का है। लेकिन हाल ही में किसी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। एसजीपीसी के बयान में आगे यह कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन ने यह स्वीकार किया कि इस तरह की घटना 'मर्यादा' (आचार संहिता) और सिख धर्म के नियमों के बारे में उनकी जानकारी की कमी के कारण हुई है। निजी स्कूल के प्रबंधन ने इसके बारे में सिख 'संगत' से माफी मांगी है और यह भी कहा कि वह सिख धर्म का सम्मान करते है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।  

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादवायरल वीडियोसिखभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी